Archive
हिंदी टूलबार पिटारा पर कुछ और मजेदार और काम के टूल
हिंदी टूलबार पिटारा पर हमने कुछ और मजेदार और काम के टूल जोड़े हैं।
विस्तार से पढ़्ने के लिये यहां जायें
किसी भी साईट का लिप्यांतर होगा एक क्लिक से
भोमियो ने जब उर्दू से देवनागरी में लिप्यांतर की सुविधा शुरू की तो उन दिनों मैंने ढेरों उर्दू के पाकिस्तानी चिट्ठे देवनागरी में पढ़े। यकीन मानिये यह एक अलग तरीके का अनुभव था। कम पढ़े लिखे युवकों और युवतियों के पंजाबी और उर्दू की मिलीजुली भाषा में लिखे मासूम चिट्ठे। ज्यादातर पर ग़जलें और शेर। एक चिट्ठा मैं नहीं भूलता जिसमें एक युवक ने अपने दादा के बारे में लिखा जिनका घर यहां दिल्ली में था। बहुत ही मजेदार चिट्ठा था वह। बात पुरानी हो चुकी है इसी लिये उन चिट्ठों के लिंक तो नहीं दे पाऊंगा मगर फिलहाल कुछ उर्दू चिट्ठे आप यहां पढ़ सकते हैं
उन्हीं दिनों मैंने आईना पर सहादत हसन मंटो की कहानी टोबा टेक सिंह प्रकाशित की थी। यह कहानी भी मैंने उर्दू की एक साईट से भोमियो द्वारा लिप्यांतर करके प्राकाशित की थी। आईना पर मंटो, अमृता प्रीतम, शिव कुमार बटालवी और गुलजार की रचनायें पढ़ने के लिये ढेरों पाठक आते हैं। कहने की जरूरत नहीं कि ये पाठक इन रचनाओं को कई अलग अलग लिपियों में पढ़ते हैं।
मेरा बहुत पुराना एक सपना था कि इस तरह का लिप्यांतर हिंदी टूलबार में भी उपलब्ध करवाया जाये। अब वह सपना सच हो गया है।
हिंदी टूलबार पिटारा में भोमियो बटन लगा दिये गये हैं। अब अगर आप किसी साईट की लिपि बदल कर पढ़ना चाहते हैं तो बस इच्छित लिपि के बटन पर क्लिक करें और साईट की लिपि बदल जायेगी। इसके लिये अब जरूरी नहीं कि वांछित साईट पर भोमियो का कोड लगा हो और न ही अब आपको भोमियो की साईट पर जा कर इच्छित साईट का URL लिखने की जरूरत होगी।
इस सुविधा की घोषणा हिंदी टूलबार पिटारा के चिट्ठे पर अलग से विस्तार से की जायेगी।
न्यूयार्क टाइम्स की साइट पर ‘हिंदी टूलबार’ और ‘आईना’
पिछले मार्च में मैंने हिंदी टूलबार को http://cnet.com के http://download.com पर लिस्टिंग के लिये निवेदन किया था। चार जून को टूलबार वहां लिस्ट होने के लिये स्वीकार कर लिया गया। कल सुबह मुझे देख कर यह सुखद एहसास हुआ कि आईना पर कुछ हिट्स जिस लिंक से आये हैं वह न्यूयार्क टाइम्स की साइट के हैं। वहां जा कर मुझे पता चला कि न्यूयार्क टाइम्स का http://download.com के साथ सहयोग है इसलिये आईना और हिंदी टूलबार के लिंक न्यूयार्क टाइम्स की साइट पर भी पंहुच गये।
केवल दो दिन में ही यहां से इस टूलबार को 44 बार डाउनलोड किया गया।
इस टूलबार के बारे में download.com ने यह लिखा:
This is a Toolbar made for Users in India who use Hindi on Internet by Hindi lover and Hindi User. As devloper of this Toolbar is interested in promotion of Hindi on the Internet. Hindi is being promoted by the devloper of this Toolbar in many ways.

