Archive

Archive for the ‘हिंदी सहायता’ Category

एक क्लिक से हिंदी टाईपिंग

सितम्बर 29, 2008 12 comments

हिंदी में टाईप करने के लिये अब पिटारा पर हम लाये हैं बहुत ही आसान एक तरीका।  बस एक क्लिक करें और हिंदी में टाईप करना शुरू कर दें। न कोई अलग से सॉफ्टवेयर चलाने की जरूरत और न ही कहीं और टाईप करके कट कॉपी पेस्ट करने का झंझट। बस पिटारा पर “हिंदी टाईप करें” बटन पर क्लिक करें और किसी भी साईट पर हिंदी लिखना शुरू कर दें। अब आप किसी भी साईट पर आराम से टिप्पणी कर सकते हैं, हिंदी में आसानी से सर्च कर सकते हैं, जीमेल पर हिंदी में मेल लिख सकते हैं और अपने ब्लॉग पर हिंदी में पोस्ट भी लिख सकते हैं।

इसके लिये आपको अपने रोमन कीबोर्ड पर ही टाईप करना होगा। उदाहरण के लिये यदि आप “mera bharat mahan” टाईप करेंगे तो वह अपने आप “मेरा भारत महान” में बदल जायेगा।

भाषा बदलने के लिये Ctrl+g दबायें।
यह बटन गूगल के ट्रांसलिट्रेशन टूल पर आधारित है। 

पिटारा टूलबार यहां से डाउनलोड करें

क्या आप गूगल समूह ‘चिट्ठाकार’ के सदस्य हैं?

अक्टूबर 22, 2007 10 comments

मेरे बहुत से साथियों को मेरे इस प्रश्न से हैरानी हो सकती है। कौन चिट्ठाकार होगा जो इस समूह का सदस्य नहीं होगा? मगर सच्चाई यही है कि अधिकतर चिट्ठाकार इस समूह के सदस्य नहीं हैं। आज यदि हिंदी चिट्ठों की संख्या 1100  को पार कर रही है तो चिट्ठाकर समूह पर सदस्यों की संख्या आज की तारीख में केवल 384 ही  नजर आ रही है। यानि अधिकतर चिट्ठाकार इस समूह के सदस्य नहीं हैं।

तो जो लोग इस समूह के सदस्य नहीं हैं उन्हें बता दें कि यह समूह है हिंदी चिट्ठाकारों का जहां आप हिंदी चिट्ठाकारी और हिंदी कंप्यूटिंग पर चर्चा कर सकते हैं अथवा कोई भी समस्या या विचार रख सकते हैं। आपको तुरंत किसी न किसी  सदस्य से जवाब मिलेगा और हर संभव सहायता भी की जायेगी। इस समूह पर  हिंदी कंप्यूटिंग से संबंधित नयी नयी सूचनायें भी प्रेषित की जाती हैं।

चिट्ठाकार समूह पर जाने के लिये यहां क्लिक करें।

अब आपको बतायें एक काम की बात। चिट्ठाकार समूह के संदेशों की फीड हिंदी टूलबार पिटारा में उपलब्ध करा दी गयी है। आप चाहे इस समूह के सदस्य हों अथवा नहीं किंतु आप इस समूह पर आने वाले नये संदेश तुरंत इस फीड पर देख पायेंगे। इसकी घोषणा अलग से हिंदी टूलबार के चिट्ठे पर की जायेगी।

किसी भी साईट का लिप्यांतर होगा एक क्लिक से

अक्टूबर 10, 2007 7 comments

भोमियो ने जब उर्दू से देवनागरी में लिप्यांतर की सुविधा शुरू की तो उन दिनों मैंने ढेरों उर्दू के पाकिस्तानी चिट्ठे देवनागरी में पढ़े। यकीन मानिये यह एक अलग तरीके का अनुभव था। कम पढ़े लिखे युवकों और युवतियों के पंजाबी और उर्दू की मिलीजुली भाषा में लिखे मासूम चिट्ठे। ज्यादातर पर ग़जलें और शेर। एक चिट्ठा मैं नहीं भूलता जिसमें एक युवक ने अपने दादा के बारे में लिखा जिनका घर यहां दिल्ली में था। बहुत ही मजेदार चिट्ठा था वह। बात पुरानी हो चुकी है इसी लिये उन चिट्ठों के लिंक तो नहीं दे पाऊंगा मगर फिलहाल कुछ उर्दू चिट्ठे आप यहां पढ़ सकते हैं

उन्हीं दिनों मैंने आईना पर सहादत हसन मंटो की कहानी टोबा टेक सिंह प्रकाशित की थी। यह कहानी भी मैंने उर्दू की एक साईट से भोमियो द्वारा लिप्यांतर करके प्राकाशित की थी। आईना पर मंटो, अमृता प्रीतम, शिव कुमार बटालवी और गुलजार की रचनायें पढ़ने के लिये ढेरों पाठक आते हैं। कहने की जरूरत नहीं कि ये पाठक इन रचनाओं को कई अलग अलग लिपियों में पढ़ते हैं।

मेरा बहुत पुराना एक सपना था कि इस तरह का लिप्यांतर हिंदी टूलबार में भी उपलब्ध करवाया जाये। अब वह सपना सच हो गया है।

हिंदी टूलबार पिटारा में भोमियो बटन लगा दिये गये हैं। अब अगर आप किसी साईट की लिपि बदल कर पढ़ना चाहते हैं तो बस इच्छित लिपि के बटन पर क्लिक करें और साईट की लिपि बदल जायेगी। इसके लिये अब जरूरी नहीं कि वांछित साईट पर भोमियो का कोड लगा हो और न ही अब आपको भोमियो की साईट पर जा कर इच्छित साईट का URL लिखने की जरूरत होगी।

इस सुविधा की घोषणा हिंदी टूलबार पिटारा के चिट्ठे पर अलग से विस्तार से की जायेगी।

हिंदी टूलबार के बारे में विस्तार से

(बड़ी इमेज देखने के लिये इमेज पर क्लिक करें)


हिंदी टूलबार के बारे में हमने जब भी चर्चा की है, इस टूलबार कि किसी एक  सुविधा की चर्चा की है। आज हम इस टूलबार के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे जिससे यह पता चल जाये कि इस टूलबार में वास्तव में कितना कुछ है। इससे जिन्हों ने इस टूलबार को स्थापित नहीं किया है उन्हें भी और जिन्होंने इसे स्थापित किया है उन्हें भी इसके बारे में विस्तार से पता चल जायेगा।
यह टूलबार इंटेरनेट पर हिंदी में लिखने और पढ़ने वालों के लिये बहुत ही काम का टूल है। इसमें आपको हिंदी की सभी साइट्स के लिंक मिलते है इसके अलावा चिट्ठासर्च, हिंदी लिखने में सहायता, एक क्लिक पर नारद, परिचर्चा और चिट्ठाचर्चा, सभी हिंदी पत्रिकाओं के लिंक, सभी हिंदी के लिंक, एग्रीगेटरों के लिंक, क्रिकेट का स्कोरकार्ड, ऑनलाइन रेडियो, पॉप अप ब्लॉकर, इमेल नोटिफायर, गुगल समाचार और नारद के आर एस एस लाइव फीड, गुगल पेज रेंक, बुकमार्क करने की सुविधा, कुछ चिट्ठों के लिंक, बहुत से गजेट्स जैसे कि आपके शहर का मौसम और लाइव टीवी भी शामिल हैं।

अभी तक इस टूलबार की एक हजार से भी अधिक प्रतियां डाउनलोड हो चुकी हैं।

 आइये इस टूलबार के  बारे में विस्तार से जानते हैं।

सर्च1. सर्च : इसमें सामान्य गुगल सर्च के आलावा इमेज, न्यूज, स्टॉक और मौसम की खोज तो है ही, चिट्ठाखोज में आप सभी एग्रीगेटरों से भी  सीधे सर्च कर सकते हैं। यानि जो कुछ भी आप चिट्ठाखोज पर सर्च करते हैं वह केवल नारद, हिंदीब्लॉग्स, चिट्ठाजगत और ब्लॉगवाणी से सर्च होगा।

2. हिंदी लिखें: इस बटन में कुशिनारा टूल का लिंक दिया गया है। इसे क्लिक करते ही आप जिस भी साइट या चिट्ठे पर हों, आप वहां हिंदी में लिख पायेंगे बिना किसी अन्य सॉफटवेयर की सहायता के। यानि अगर आपने अपने कंप्यूटर पर हिंदी लिखने का  कोई अलग से सॉफटवेयर नहीं स्थापित किया है तो भी आप हिंदी लिख पायेंगे। इस टूल में आप फोनेटिक हिंदी लिख सकते हैं यानि यदि आपको ’भारत’ लिखना है तो आप ’bharat’ ही टाइप करेंगे।

 

 

3. परिचर्चा, नारद तथा चिट्ठाचर्चा: एक क्लिक पर आप इन साइट्स पर जा सकते हैं।


 
पत्रिकाएं4. पत्रिकायें : इस ड्रॉप डाउन मीनू में नेट पर हिंदी की 25 पत्रिकाओं के लिंक हैं। यानि यदि अप हिंदी पत्रिकायें पढ़ने के शौंकीन हैं तो न तो लिंक के पते याद रखने का झंझट और न ही बुकमार्क करने की जरूरत।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

5. काम के लिंक : इसमें आपको मिलेंगे बहुत से काम के लिंक। सबसे पहले समाचार में हिंदी की सभी समाचारों कि साइट्स के लिंक हैं। इसके बाद हिंदी के शब्द कोश, फिर हिंदी के सर्च इंजन, इसके बाद हिंदी लिखने के सभी ऑनलाईन और ऑफ्लाइन टूल्स, गुगल और याहू समूह के लिंक और बहुत से अन्य   काम के लिंक हैं।

 काम के लिंक

6. एग्रीगेटर: हिंदी के सभी एग्रीगेटरों के लिंक इस मीनू में हैं। जितने भी और नये एग्रीगेटर आयेंगे उनके लिंक यहां जोड़े जायेंगे।

7. क्रिकेट स्कोर कार्ड : इसमें जुड़ा है लाइव क्रिकेट स्कोर कार्ड। इस स्कोर कार्ड पर अपने आप अपडेट होने वाला स्कोर कार्ड है जो विश्व में कही भी हो रहे क्रिकेट मैच का लाइव स्कोर देता है। इस छोटे से विजेट को आप स्क्रीन पर कहीं भी लेजा सकते हैं।

स्कोरकार्ड

8. रेडियो : यह यंत्र इस टूलबार की खास विशेषता है। टूलबार में जुड़े़ इस रेडियो  में पचास से अधिक हिंदी संगीत के रेडियो जो कि नेट पर उप्लब्ध हैं, जोड़े गये हैं। इनमे आल इंडिया रेडियो से प्रसारित दैनिक दोपहर समाचार जो कि आधे घंटे का समाचार का कार्यक्रम है वह भी जुड़ा है और इसके साथ साथ आकाशावाणी के हर घंटे प्रसारित होने वाले पांच मिनट के हिंदी समाचार बुलेटिन भी अपने आप हर एक घंटे में अपडेट होते हैं।

आप चाहें तो आप अपने लाईव स्ट्रीम भी इसमें जोड़ सकते हैं।

इस सब के अलावा इस रेडियो प्लेयर की एक खूबी यह भी है कि आप इस पर अपनी हार्ड डिस्क पर सुरक्षित संगीत भी सुन सकते है यानि इंटेरनेट पर सर्फ करते करते संगीत सुनने के लिये आपको अलग से मीडिया प्लेयर या और कोई ऐसा कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता नहीं है।

9. इमेल नोटिफायर : आप इसमें अपने इमेल एकाउंट को सैट कर सकते हैं। आप इसमें हॉटमेल, याहू, जीमेल तथा कोई भी POP  एकांउट सैट कर सकते हैं। नयी मेल आने पर यह नोटिफायर आवाज के साथ आपको सूचित करता है।

10. पॉप अप ब्लॉकर : किसी भी साइट पर तंग करने वाले पॉप अप रोकने के लिये।

11. समाचर फीड : गुगल समाचार की आर एस एस फीड जिसमें आप पचास ताजा  समाचारों के शीर्षक देख सकते हैं।

12. चिट्ठों की फीड: यदि आपको बार बार नारद पर झांकने की आदत है तो आपके बहुत काम का बटन है। इसमें चिट्ठों की ताजा फीड अपने आप अपडेट होती रहती है।

13. चिट्ठों की सूची: हिंदी के कुछ अच्छे चिट्ठों की सुची जहां आप सीधे क्लिक करके इन में से किसी भी चिट्ठे पर पहुंच सकते हैं।

14. संदेश : यहां आपको टूलबार में हुए ताजा परिवर्तनों के बारे में सूचित किया जायेगा। यह संदेश दोनों तरफ से काम करते हैं अर्थात यदि आप भी कोई सुझाव देना चाहते हैं, टूलबार में कोई समस्या आ रही है अथवा आप टूलबार के प्रयोगकर्ताओं को कोई संदेश देना चाहते हैं तो आप भी यहां संदेश भेज सकते हैं।

15. गेम्स : यहां आप कभी कभी छोटे छोटे गेम्स खेल सकते हैं।

गेम्स

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

16. मौसम : आपके शहर का लाइव मौसम तथा आने वाले दिनों के लिये मौसम की भविष्यवाणी यहां है।

17. गुगल पेज रैंक : यहां आप जिस साइट पर जा रहे हैं उसका गुगल पेज रैंक भी देख सकते हैं।

इसके अलावा आप इसमे और भी कई गजेट्स जोड़ सकते हैं जिनमें प्रमुख है लाइव टीवी।

अपको इस बात का भी नियंत्रण होगा कि आप इस टूलबार में कौन सा कंपोनेट रखना चाहते हैं तथा कौन सा कंपोनेट हटाना चाहते हैं।

हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें। 

यदि आप इस टूलबार के लिये कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।

 

Tags: , , , , ,


AddThis Social Bookmark Button

अब बस क्लिक करें और किसी भी साईट पर हिंदी लिखना शुरू कर दें

आज शास्त्री जे सी फिलिप ने चिट्ठाकार समूह पर कुशिनारा हिंदी तुलिका टूल के बारे में बताया। इस टूल के बारे में पहले से सुन तो रखा था मगर इस तरह से इसकी उपयोगिता हो सकती है यह आइडिया मुझे शास्त्री जे सी फिलिप जी की बात से ही आया। अब इस टूल को हिंदी टूलबार में जोड़ दिया गया है। अब आप ब्राउज करते करते किसी भी साईट पर पहुंचें बस इस टूलबार के ’हिंदी लिखे’ बटन पर क्लिक करें और शुरू करदें हिंदी लिखना। इसके लिये बरहा अथवा इसी तरह के किसी अन्य सॉफटवेयर की जरूरत नहीं होगी।

आपको बस इस टूलबार को डाउनलोड करके स्थापित करना है और बस शुरू हो जाइये किसी भी साइट पर हिंदी लिखना।

हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें।


Technorati Tags: , , , , , , , ,

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.