Archive

Archive for the ‘पिटारा’ Category

पिटारा हिंदी टूलबार के पूरे हुए दस हज़ार डाउनलोड

आज मुझे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि पिटारा हिंदी टूलबार के दस हज़ार डाउनलोड पूरे हो गये हैं। इसके लिये मैं इस टूलबार के प्रयोगकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहुंगा जिन्हों ने इसे इतना पसंद किया। इसके साथ ही उन सब साथियों का धन्यवाद भी करना चाहुंगा जिनके सहयोग से इसे बेहतर बनाना संभव हुआ।

 pitara report

 

पिटारा के प्रतिदिन लगभग 25 डाउनलोड होते हैं। इसके दस हज़ार डाउनलोड्स में से आधे से कुछ कम यानि लगभग 4500 डाउनलोड  cnet की download.com साईट से हुए हैं। download.com पर पिटारा को Editors’ rating में पांच सितारे मिले हैं।

cnet download

पिटारा पर क्रिकेट स्कोर कार्ड और रेडियो सबसे अधिक पसंद किये जाते हैं। ब्लॉगिंग से जुड़े टूल भी बहुत पसंद  किये जाते है।

इंटरनेट पर हिंदी में गेम्स चाहियें ? यहां आईये!

आज जब इंटरनेट पर सब कुछ हिंदीमय होता जा रहा है तो गेम्स भी तो हिंदी में होनी चाहियें। मैंने एक छोटा सा प्रयास किया है। इंटरनेट पर फ्री में उप्लब्ध कुछ जावास्क्रिप्ट गेम्स का मैंने हिंदीकरण किया है। इन गेम्स का हिंदीकरण विशेषतः पिटारा हिंदी टूलबार के लिये किया गया है। यह गेम्स नीचे दिये गये लिंक्स पर उपलब्ध हैं।

हिंदी चाल

टिक टैक टो

अरेंज

 

hindi games

hindi games1

hindi games2

एक क्लिक से हिन्दी टाईपिंग – कैसे काम करता है

अक्टूबर 3, 2008 Leave a comment

 हमने आपको बताया था कि कैसे अब आप पिटारा टूलबार पर एक क्लिक से हिंदी टाईपिंग कर सकते हैं। आज आपको दिखाते हैं कि यह कैसे काम करता है।

 

इस वीडियो में देखिये कि आप कैसे इस टूल के द्वारा एक क्लिक से कितनी आसानी से हिंदी में सर्च कर सकते हैं ।

 

एक क्लिक से हिंदी टाईपिंग

सितम्बर 29, 2008 12 comments

हिंदी में टाईप करने के लिये अब पिटारा पर हम लाये हैं बहुत ही आसान एक तरीका।  बस एक क्लिक करें और हिंदी में टाईप करना शुरू कर दें। न कोई अलग से सॉफ्टवेयर चलाने की जरूरत और न ही कहीं और टाईप करके कट कॉपी पेस्ट करने का झंझट। बस पिटारा पर “हिंदी टाईप करें” बटन पर क्लिक करें और किसी भी साईट पर हिंदी लिखना शुरू कर दें। अब आप किसी भी साईट पर आराम से टिप्पणी कर सकते हैं, हिंदी में आसानी से सर्च कर सकते हैं, जीमेल पर हिंदी में मेल लिख सकते हैं और अपने ब्लॉग पर हिंदी में पोस्ट भी लिख सकते हैं।

इसके लिये आपको अपने रोमन कीबोर्ड पर ही टाईप करना होगा। उदाहरण के लिये यदि आप “mera bharat mahan” टाईप करेंगे तो वह अपने आप “मेरा भारत महान” में बदल जायेगा।

भाषा बदलने के लिये Ctrl+g दबायें।
यह बटन गूगल के ट्रांसलिट्रेशन टूल पर आधारित है। 

पिटारा टूलबार यहां से डाउनलोड करें

धुरविरोधी से एक अपील

आज्ज आखां धुरविरोधी नूं कित्थे कब्रां विचों बोल

और आज अपने चिट्ठे का आईडी पासवर्ड खोल

इक हटा था चिट्ठा नारद से, तुने लिख लिख मारे पोस्ट

आज सैंकड़ों चिट्ठे बाहर हैं, देखें तेरी ओर,

उठ दर्दमंदो के दोस्त, उठ देख अपना ब्लॉगवाणी,

जहां कुछ ही चिट्ठे छाये रहें, बाकियों की न दिखे कोई निशानी।

(हिंदी टूलबार पिटारा के चिट्ठे को ब्लॉगवाणी पर जोड़ने के लिये कई इमेल और फोन किये गये मगर न तो चिट्ठा जुड़ा और न ही  कोई जवाब मिला)

(अमृता प्रीतम से क्षमा याचना सहित)

Categories: पिटारा
Follow

Get every new post delivered to your Inbox.