Archive
संगीत का एक उत्कृष्ट चैनल है ‘रेडियो फलक’
कई दिनों से इसके बारे में लिखने की सोच रहा था मगर आज जब मनीष भाई ने लिखा कि “ क्यूँ हमारी संगीत प्रेमी जनता महरूम है एक उत्कृष्ट संगीत चैनल से ?” तो अपने आप को इस उत्कृष्ट चैनल ‘रेडियो फलक’ के बारे में लिखने से रोक नहीं पा रहा हूं।
गज़लों, नज़्मों, कव्वालियों और क्लासिक गीतों का यह चैनल बिना आरजे की बक बक और विज्ञापन के चौबिस घंटे उत्कृष्ट संगीत सुनाता है। यदि आप भी जगजीत सिंह, चित्रा सिंह, गुलाम अली, मेहदी हसन, नुसरत फतह अली खान, फरीदा खानम, इकबाल बानो, पंकज उधास, अनूप जलोटा जैसे गायकों के दीवाने हैं तो यह रेडियो चैनल आप ही के लिये है। “फलक” एक सैटेलाइट रेडियो चैनल है और वर्डस्पेस सैटेलाईट रेडियो पर उपलब्ध है। यह वर्डस्पेस सैटेलाईट रेडियो क्या है इस बारे में यहां भाई रवि रतलामी का यह लेख देखें।
मगर आपको बता दें कि अपन ने यह सैटेलाईट रेडियो नहीं खरीदा है। वास्तव में रेडियो फलक एयरटेल डीटीएच टीवी पर भी उप्लब्ध है। और हमने एयरटेल डीटीएच टीवी पिछले महीने ही लिया है। अब डीटीएच तो लिया था टीवी देखने के लिये मगर अपना ज्यादा समय बीतता है रेडियो फलक सुनने में। सच में संगीत का एक उत्कृष्ट चैनल है ‘रेडियो फलक’। जाते जाते आपको बता दिया जाये कि एयरटेल डीटीएच टीवी 1750/- रु में उपलब्ध है मगर रेडियो फलक मेगा पैक पर उपलब्ध है और मेगा पैक 2000/- के शुरुआती दाम में तीन माह के लिये मुफ्त है और उसके बाद प्रति माह 235/- की कीमत पर मेगा पैक ले सकते हैं।
एक क्लिक से हिंदी टाईपिंग
हिंदी में टाईप करने के लिये अब पिटारा पर हम लाये हैं बहुत ही आसान एक तरीका। बस एक क्लिक करें और हिंदी में टाईप करना शुरू कर दें। न कोई अलग से सॉफ्टवेयर चलाने की जरूरत और न ही कहीं और टाईप करके कट कॉपी पेस्ट करने का झंझट। बस पिटारा पर “हिंदी टाईप करें” बटन पर क्लिक करें और किसी भी साईट पर हिंदी लिखना शुरू कर दें। अब आप किसी भी साईट पर आराम से टिप्पणी कर सकते हैं, हिंदी में आसानी से सर्च कर सकते हैं, जीमेल पर हिंदी में मेल लिख सकते हैं और अपने ब्लॉग पर हिंदी में पोस्ट भी लिख सकते हैं।
इसके लिये आपको अपने रोमन कीबोर्ड पर ही टाईप करना होगा। उदाहरण के लिये यदि आप “mera bharat mahan” टाईप करेंगे तो वह अपने आप “मेरा भारत महान” में बदल जायेगा।
भाषा बदलने के लिये Ctrl+g दबायें।
यह बटन गूगल के ट्रांसलिट्रेशन टूल पर आधारित है।
आपका चिट्ठा इंटरनेट एक्सप्लोरर 6 में कैसा दिखता है?
आपको लग रहा होगा कि ऐसा अजीब सवाल मैं क्यों पूछ रहा हूं। मगर इसका कारण है। क्या आपने कभी जांचा है कि आपका चिट्ठा इंटरनेट एक्सप्लोरर -6 पर कैसा दिखता है?
जब चिट्ठाकारी शुरू की थी तो मैं इंटरनेट एक्सप्लोरर -6 प्रयोग किया करता था। मगर बाद में फायरफॉक्स शुरू किर लिया। इंटरनेट एक्सप्लोरर – 7 के आने के बाद इसके साथ ही चिपके रहे । साथ ही फायरफॉक्स भी रखा मगर प्रयोग नहीं किया।
पिछले कुछ दिनों से मेरा कंप्यूटर परेशान कर रहा था उसे फार्मेट करना पड़ा। इस दौरान अपने चिट्ठे इंटरनेट एक्सप्लोरर -6 पर देखने का मौका मिला। इससे पता चला कि मेरे चिट्ठे इंटरनेट एक्सप्लोरर -6 पर सही नहीं दिखते । खास कर ब्लॉस्पॉट पर वे चिट्ठे जिनका टैंपलेट बदला गया है।
अधिकतर चिट्ठाकार फायरफॉक्स या इंटरनेट एक्सप्लोरर – 7 ही प्रयोग करते हैं। मगर सर्च इंजनों से आने वाले पाठकों में 75% के लगभग इंटरनेट एक्सप्लोरर -6 का ही प्रयोग करते हैं (आपने यदि स्टैटकाउंटर लगा रखा है तो आप इसे आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके पाठक कौन सा ब्राउजर प्रयोग करते हैं)।
तो जब भी आप अपने चिट्ठे का टैंपलेट बदलें यह जरूर जांच लें कि नया टैंपलेट क्या सभी ब्राउजरों पर सही दिखता है, खास कर वे चिट्ठाकार जो एडसेंस का प्रयोग करते हैं क्योंकि हो सकता है कि आपकी एडसेंस यूनिट जिस स्थान पर आपको नजर आती है, आपके पाठकों को किसी और स्थान पर दिख रही हो। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपकी साईडबार साईड पर नहीं पोस्ट के नीचे नजर आ रही हो।
पिटारा हुआ गिरगिटिया- अब गिरगिट के लिंक टूलबार पर
(यह पोस्ट कल हिंदी टूलबार पिटारा के चिट्ठे पर की गयी थी मगर बार बार के अनुरोध के बाद भी पिटारा का चिट्ठा ब्लॉगवाणी पर नहीं जुड़ा है इस लिये इसे आईना पर दोबारा पोस्ट किया जा रहा है। )
चिट्ठाजगत की नयी सेवा गिरगिट के बारे में तो सभी चिट्ठाकार जान चुके होंगे। यदि नहीं जानते तो अपको बता दें कि यह सेवा आपको किसी भी युनिकोड साइट की लिपि बदल कर पढ़ने की सुविधा देती है।
आप अपने चिट्ठे पर इसके विजेट लगा कर दूसरी लिपियों के पाठकों को अपना चिट्ठा उनकी लिपि में ही पढ़ने की सुविधा दे सकते हैं। इसके बारे में रवि जी ने यहां लिखा है।
अब हमने पिटारा टूलबार में इसके लिंक लगाये हैं। आप किसी भी चिट्ठे या साइट की लिपि बदल कर पढ़ना चाहते हैं तो टूल मिनू में ’लिपि बदल कर पढ़े’ पर जायें और अपनी पसंद की लिपि चुन लें।
क्या खोजते हुए आते हैं ’आईना’ पर लोग
आज आईना पर सर्च करते हुए आने वालों की संख्या 200 को पार कर गयी तो यह पोस्ट लिख रहा हूं। अभी भी दिन समाप्त होने में कुछ घंटे बाकी हैं। यह स्थिति तब है जब मेरे चिट्ठे पर न तो कोई ’शकीरा” जैसा शब्द खोजे मिलेगा और न ही कोई भड़ासी डिक्शनरी।
मगर लोग ’भाभी’ और ’हरामजादे’ जैसे शब्द भी खोजते हुए आते हैं, यही वजह है कि ’ओ हरामजादे’ जैसी पोस्ट सबसे अधिक पढ़ी गयी पोस्टों में बहुत ऊपर शामिल है।
वर्डप्रैस पर अब चिट्ठों पर आने वालों के और अधिक व्यापक आंकड़े नजर आते हैं। यहां देखिये कि लोग क्या क्या खोजते हुए आईना पर आये। साथ ही देखिये कि कौन से पोस्ट सबसे ज्यादा पढ़े गये।
hindinewspaper 1,614
hindi blogs 393
livecricketscore 390
cricketscore 383
hindi blog 382
yahoohindi 294
aaina 138
cricketscorecard 129
डेल्ही 65
livecricketscorecard 56
बजट 54
hindiportal 43
अमृता प्रीतम 41
aaina2 40
इंटेरनेट 38
amritapritam 38
aaina the hindi blog 37
jagdish 35
hindinewspaper online 35
नव वर्ष मंगलमय 32
maidam 32
जनसत्ता 28
हिंदी 28
t 27
cricket score 27
bbchindi 26
hindiyahoo 26
velentine sms 26
माँ 26
कवितायें 26
+livecricketscore 24
live cricket score 23
आईना 23
jansatta 22
कार्टून 22
कहानी 22
मेरा भारत महान 21
hindicartoon 21
lagerahomunnabhai 21
live budget in hindi 20
cricket score in hindi 20
googal 19
bulls and bears 19
aaina2.wordpress.com 19
है 18
गुरू 17
money taiks 17
garbhanal 17
hindiblog 16
और यह हैं वो टॉप के पोस्ट जो अब तक सबसे ज्यादा पढ़े गये:
दिस इज़ हिंडी न्यूजपेपर फ़्रॉम डेल्ही
हिंदी टूलबार में लाईव क्रिकेट स्कोर कार्ड Live Cricket Score Card
हिंदी को बचाता याहू या हिंदी बचाती याहू को
जनसत्ता पर देसी चिट्ठे
दुबले होने का नुस्खा
ओ हरामजादे
सपने देखने वालों के लिये – गुरू
“पता नहीं सरकिट……. !”
लगे रहो मुन्ना भाई
छोरा गंगा किनारे वाला
‘मुन्नाभाई चले अमेरिका’ का वास्तविक ट्रेलर
कुछ मजेदार कार्टून
चिट्ठा हिट करने के 20 नुस्खे
और यह कुछ चिट्ठे हैं जिन पर आईना पर आने वाले लोगों ने सबसे ज्यादा क्लिक किया:
इंटरनेट के पृष्ठों पर राज करती हिंदी

