google translation

 

 

गूगल के हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के औजार को पिटारा में जोड़ दिया गया है। आप किसी भी साइट पर हों, एक क्लिक से उसे हिंदी से अंग्रेजी अथवा अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं।

 

आपको बस टूल मीनू में अनुवाद पर क्लिक कर अपना ऑप्शन चुनना है।

 

आपने यदि किसी अनुच्छेद (पैरा) का अनुवाद करना है तो बस उसे चुन कर कापी करलें, इसके बाद अनुवाद ऑप्शन पर क्लिक करें, क्लिपबोर्ड से आपका अनुच्छेद अनुवादित हो जायेगा।



2 Responses to “अंग्रेजी हिंदी अनुवाद पिटारा से”  

  1. अरे वाह, बहुत बढ़िया…हिन्दी पर काम करते हैं तो यह सुनिये और हिस्सा बनिये:

    ————————-

    आप हिन्दी में लिखते हैं. अच्छा लगता है. मेरी शुभकामनाऐं आपके साथ हैं इस निवेदन के साथ कि नये लोगों को जोड़ें, पुरानों को प्रोत्साहित करें-यही हिन्दी चिट्ठाजगत की सच्ची सेवा है.

    एक नया हिन्दी चिट्ठा भी शुरु करवायें तो मुझ पर और अनेकों पर आपका अहसान कहलायेगा.

    इन्तजार करता हूँ कि कौन सा शुरु करवाया. उसे एग्रीगेटर पर लाना मेरी जिम्मेदारी मान लें यदि वह सामाजिक एवं एग्रीगेटर के मापदण्ड पर खरा उतरता है.

    यह वाली टिप्पणी भी एक अभियान है. इस टिप्पणी को आगे बढ़ा कर इस अभियान में शामिल हों. शुभकामनाऐं.

  2. है प्रदूषण की ज़रूरी रोक थाम
    डा. अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    है प्रदूषण की ज़रूरी रोक थाम
    सब का जीना कर दिया जिसने हराम
    आधुनिक युग का यह एक अभिशाप है
    जिस पे आवश्यक लगाना है लगाम
    है कयोटो सन्धि बिल्कुल निष्क्रिय
    है ज़रूरी जिसका करना एहतेराम
    अब बडे शहरोँ मेँ जीना है कठिन
    ज़हर का हम पी रहे हैँ एक जाम
    है प्रदूषित हर जगह वातावरण
    काम हो जए न हम सब का तमाम
    बढ़ रहा है दिन बदिन ओज़ोन होल
    है ज़ुबाँ पर हर किसी की जिसका नाम
    है गलोबल वार्मिंग का सब को भय
    लेती है प्राकृकि से जो इंतेक़ाम
    आज मायंमार है इसका शिकार
    कल न जाने हो कहाँ यह बेलगाम
    इसका जारी हर जगह प्रकोप है
    हो नगर अहमद अली या हो ग्राम


Leave a Reply