पिछले दिनों काकेश जी नें एक चिट्ठाचोर के बारे में लिखा था जिसने कई चिट्ठाकारों का माल चुरा अपने चिट्ठे पर सजाया हुआ था। इस चिट्ठे पर चोरी के माल में अपना माल भी मिला जो कि यहां और यहां है और जिसे यहां और यहां से चुराया गया था।

अभी हमें एक और चोर का पता चला है जिसने मेरे चिट्ठे पूंजी बाजार से यह और यह लेख अपने यहां, इस और इस जगह पर  बहुत मजे से चुरा कर छाप दिये हैं।  इसी चिट्ठे पर और भी लेख हैं। हो सकता है कि आपमें से किसी का लिखा माल भी वहां मिल जाये।

हिंदी चिट्ठों पर इस तरह की समस्यायें बहुत अधिक होने लगी हैं। मेरा सुझाव है कि एक संयुक्त चिट्ठा या समूह बना इस तरह की चोरियों को एक स्थान पर रिकार्ड किया जाये जिससे सभी चिट्ठाकार वहां जा कर देख सकें कि उनका माल तो कहीं चुरा कर नहीं छाप दिया गया?

नोट: मेरे पोस्ट लिखने के कुछ ही मिनटों में इस चिट्ठाकार में अपने चिट्ठे से मेरी दोनो पोस्ट हटा ली हैं।

सूचना के लिये धन्यवाद दीपा जी।


10 Responses to “एक और चिट्ठाचोर की रपट”  

  1. 1 Deepa Govind

    Plagarisers are always on the prowl.. they spend umpteen hours brosing various topics but are not prepared to spend half of the time in doing reserch or gathering information on the net so taht they themselves can write a fairly good post.. Its as though they even want to have their thought process outsourced.. and are clearly not willing to give the credits to any others.

    If anyone makes a comment on the plagarised post telling that the information is incorrect etc etc… then they donot defend their post ( which the readers are made to assume its their own).. insted they just delete the post.

    But tell them that they have plagarised.. then such comments will never see the light of the day.. Plaragisers have no cast color creed or ethics.or even language…

    sorry for wrting in english.. me from office. so cant access baraha direct’
    Feel happy some one is promoting your idea.. (that stupid does not have a germ of an idea to call his own)
    Deepa

  2. 2 Deepa

    Hey man.. congrats.. that guy has deleted both the posts..
    must have recived some really hard hitting remarks from your fellow bloggers
    …thats one incident down… x-1 to go !!

  3. 3 kakesh

    मैने उस चिट्ठाकार को लिखा था और उसने मेरी वाली पोस्ट हटा दी ..पर आपकी पोस्ट अभी भी है.

  4. 4 प्रशान्त प्रियदर्शी

    अजी उसने तो अपने सारे पोस्ट हटा दिये.. मुझे तो ये देखने का भी मौका नहीं मिला की मैं इतना प्रसिद्ध हुआ हूं कि नहीं की मेरे पोस्ट भी कोई चोरी करे..?? :(
    ये तो बहुत गलत बात है.. हर किसी को अपने पोस्ट चेक का मौका मिलना चाहिये था..

  5. 5 दीपक

    आपका पोस्ट पढ़ा तो लगा की अब मेरे सवाल का उतार आप लोग ही खोज सकते हैं
    सो मेरे सवाल का उत्तर जरूर दें ???

    चिठे चोर के शिकायत कहाँ करें ???

    मैं यह अपने पोस्ट का लिंक नही दे रहा पर मेरे नाम से साथ जरूर आ जाएगा |
    आशा करता हूँ आप कोई रास्ता जरूर बताएँगे |
    धन्वायाद
    दीपक श्रीवास्तव

  6. 6 kakesh

    जगदीश जी मैने एक नया चिट्ठा बनाया है

    http://chitthachori.blogspot.com/

    चोरी की सारी रपट यहाँ लिखी जायेगी.

  7. 7 workwithseo

    Mujhe lagata hai aap logo bohot hi acha kaam kar rahe hai…..

    Keep it up….. :)

  8. 8 workwithseo

    Thanks Aap logo ne mujhe Achi rah dikhayi hai….

    Eske liye mai aap sabhi logo ka abhari hun….

    Aap logo ne apna kimati samay nast kiya or mujhe achi rah dikhayi eske liye bohot bohot sukriya..

    Age bhavishya me agar mujhe koi or galti ho to muhe jaroor bataye….

    Thanks :)

  9. 9 Tarun

    halla bol me aap sab logo ne jaakar aisa haala kya bola ki wehan dabba hi gol ho gaya hai, hum chori ki vastuvon ke darshan karne se vanchit reh gaye….. ;)

  10. 10 rohhitsharma

    आप सब चिढ्ठा लिखने वाले लोगो को चिढ्ठा चोर का सादर प्रनाम
    इस चिढ्ठा चोर का नामकरण करने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद।
    हमे बिल्कुल ज्ञान नही था कि आप जैसे महान चिढ्ठा लेख़क जब खुद हि इतनी मेहनत कर रहे है
    तो इस तुच्छ से लेख़क को कया ज़रूरत है लिख्ने कि।
    आप का बहुत बहुत धन्यवाद जो आपने हमे ज्ञान दर्शन करवाये
    ओर नामकरण करने का सोभाग्य जो आप को मिला उसके लिये मे आप का आभारी हु।
    धन्यवाद
    चिढ्ठा चोर

Leave a Reply