हमारे देश में कोई चार करोड़ इंटरनेट कनेक्शन हैं और पच्चीस करोड़ मोबाइल हैं। अधिकतर मोबाइल GPRS युक्त हैं तो आप समझ सकते हैं कि इंटरनेट कि पहुंच आने वाले दिनों में किस के जरिये अधिक से अधिक लोगों तक होगी। तो क्या हिंदी चिट्ठाकारों को भी इस तेजी से फैलते इंटरनेट के प्लेटफॉर्म का प्रयोग नहीं करना चाहिये।

 आप भी अपने चिट्ठे की मोबाइल से पढ़ी जा सकने वाली साईट बना सकते हैं। मैंने आईना और मजेदार समाचार की इसी तरह की साईट बनाई है। आप भी अपने चिट्ठे की मोबाइल साईट बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। यही नहीं आप इस मोबाइल साईट में एडसेंस भी लगा सकते हैं। तो आप भी बनाइये अपनी मोबाइल साईट और उसका URL अपने अपने मित्रों को SMS  कर दीजिये।

इसके लिये आप विंक्साईट (http://winksite.com)    (इसके अलावा और भी कोई इस तरह की सुविधा देने वाली साईट हो सकती हैं) पर जायें और अपना खाता खोलें। इसके बाद अपने चिट्ठे की फीड दे कर आप अपना मोबाईल से पढ़ा जा सकने वाला चिट्ठा बना सकते हैं। यह साईट आपके फिड के द्वारा अपने आप ही अपडेट होती रहेगी।

आजकल आने वाले मोबाइल के सभी नये मॉडलों में हिंदी पढ़ने की सुविधा मौजूद है।

आप अपना रोमन फीड दे कर रोमन साईट भी बना सकते हैं। इसके बाद आप अपना गूगल एडसेंस कोड दे कर अपनी मोबाइल साईट पर विज्ञापन भी लगा सकते हैं।

तो क्यों न जल्दी से मोबाईल हो जायें?

फीड के बारे में जानने के लिये यहां पढ़ें

अपने चिट्ठे का रोमन फीड कैसे लें

कैसे लिखी मोबाइल से हिंदी


3 Responses to “अब बनाइये अपने चिट्ठे की मोबाइल से पढ़ी जा सकने वाली साईट”  

  1. 1 उन्मुक्त

    अच्छी सूचना है।

  2. 2 sangita puri

    aisi suchna dene ke lie bahut bahut dhanyawad

  3. 3 Anunad Singh

    अच्छी बात याद दिलायी; मोबाइल का भविष्य ही ज्यादा उज्ज्वल है।

Leave a Reply