Home > चिट्ठाकारिता, हिंदी, Hindi > कैसे लिखी मोबाइल से हिंदी

कैसे लिखी मोबाइल से हिंदी

3110ad.JPG

अब यह पता नहीं मोबाइल की छोटी स्क्रीन के कारण था या पोस्ट लिखने की उतावली थी कि मोबाइल से हिँदी मेँ लिखी पहली पोस्ट पर फोन का मॉडल 3110 के स्थान पर 3310 लिखा गया। वास्तव में यह नोकिया का 3110 क्लासिक फोन है। मगर मुझे पता चला है कि नोकिया के सभी नये फोन अब इस सुविधा से युक्त हैं।वास्तव में  हिंदी एसएमएस लिखने की सुविधा का प्रयोग मैंने मोबाइल के ब्राउजर में जा कर अपना चिट्ठा लिखने के लिये किया।

वैसे तो वर्डप्रैस http://m.wordpress.comपर आपको मोबाइल से पोस्ट करने की सुविधा देता है और अंग्रेजी में मोबाइल से पोस्ट करना बहुत ही आसान है। मगर वर्डप्रैस की इस मोबाइल साइट पर हिंदी में पोस्ट लिख कर जब पब्लिश का बटन दबाया तो मेरे मोबाइल ने unknown response दिखा दिया। इसके बाद मैंने मोबाइल पर ही वर्डप्रैस की साइट पर जा कर जैसे कंप्यूटर पर पोस्ट लिखते हैं वैसे ही पोस्ट लिखी और पब्लिश कर दी। पोस्ट पब्लिश हो गयी। मुझे मोबाइल पर दोबारा टाइप नहीं करना पड़ा क्योंकि पहले वाली जगह से ही मैंने टैक्स्ट को कापी कर लिया था। नोकिया का यह मोबाइल यूनिकोड समर्थित है तथा सभी यूनुकोड साइट्स को हिंदी में बहुत अच्छे से दिखाता है।

अब बतायें आपको टाइपिंग के बारे में। मुझे फिर से ’क ख ग ’ याद करना पड़ा। कूंजियां कुछ इस तरह हैं:

 

1 = ँ ं ः  1 । . , ? !

2= अ आ इ ई उ ऊ ऋ 2

 3= ए ऐ ओ औ आँ 3

4= क ख ग घ डं 4

5= च छ ज झ ञ  5

6= ट ठ ड ढ ण 6

7= त थ द ध न 7

8= प फ ब भ म 8

9 = य र ल व श ष स ह ळ क्ष ज्ञ 9

इसमें हिंदी के अलावा आठ अन्य भारतीय भाषाओं की टाइपिंग संभव है तथा सभी भाषाओं के लिये कूंजी सहायता कार्ड  जो कि पर्स में आराम से रखा जा सकता है मिलता है। यदि आप उस पोस्ट को ध्यान से देखें तो टाइप करने में ’हिंदी” के स्थान पर मुझसे हिँदी लिखा गया और ’मे’ की बिंदी शुन्य जैसी लगती है।

बाकी जैसा कि आपने रिलायंस फोन के एक विज्ञापन में भी देखा होगा कि जहां पानी न हो, जमीन न हो, रोशनी न हो, मोबाइल का नेटवर्क तो होता ही है। तो  अब आप जहां कहीं से  भी अपना चिट्ठा तो लिख ही सकते हैं।

  1. सितम्बर 28, 2007 को 6:08 अपराह्न पर | #1

    धन्यवाद. जब मोबाइल घारक हो जाएगें तब काम आएगा. एक उपयोगी लेख.

  2. सितम्बर 28, 2007 को 6:09 अपराह्न पर | #2

    धन्यवाद. जब मोबाइल धारक हो जाएगें तब काम आएगा. एक उपयोगी लेख.

  3. सितम्बर 28, 2007 को 7:20 अपराह्न पर | #3

    खूब, बहुत अच्छे!! :)

  4. सितम्बर 30, 2007 को 2:43 अपराह्न पर | #4

    well I dont know of blogs but certainly you can SMS in hindi from mobile. Have a look at this.

    MeghDoot™ – SMS in HINDI using English keypad only. For a free Demo point your wap browser to hostj2me.com/wmluser/tensor Use the second link if your phone has hindi fonts else download the first link.

    cheers

  5. सितम्बर 30, 2007 को 3:59 अपराह्न पर | #5

    मैं भी सोचता हूँ कि अब एक मोबाईल ले ही लूं, रात को घर से चिठ्थे लिखने के काम आयेगा, पर कहीं श्रीमती जी…. :(

  6. अक्टूबर 1, 2007 को 1:48 अपराह्न पर | #6

    han bhai! ab to mujhe bhi apna mobile badlna hogo taki aapki tarah main bhi hindi mein phone bloging kar sakoo.

  7. अक्टूबर 4, 2007 को 11:41 पूर्वाह्न पर | #7

    वाह, जगदीश जी। तो आपने बाजी मार ली।

    सोच तो मैं भी कई महीनों से रहा था कि मोबाइल से पोस्ट करूं चिट्ठे पर हिन्दी में। सुविधा तो पहले से ही थी और तरीका भी पता था, लेकिन उत्सुकता नहीं थी।

    चलो, इसे एक बार मैं भी करके देखता हूं।

  1. अक्टूबर 6, 2007 को 8:34 अपराह्न पर | #1
  2. मई 2, 2009 को 2:19 पूर्वाह्न पर | #2

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.