दिल्ली के दक्षिण पश्चिम में बसा है द्वारका सब सिटी। यहां की खुली सड़कें मन को बहुत लुभाती हैं। किसी भी महानगर में जहां सड़कें रेंग रेंग कर चलती हों वहां ऐसी खुली और खाली सड़कें एक अलग और खुशनुमा अनुभव देती हैं। द्वारका दिल्ली एयरपोर्ट के पास  दिल्ली गुड़गांव सीमा पर बसाया गया है। दिल्ली हरियाणा सीमा पर कापसहेड़ा से फार्म हाउसों और खेतों के पास से लगभग छः किलोमीटर लंबी एक नयी बनी सड़क है जो द्वारका को गुड़गांव से जोड़ती है। क्योंकि मुझे अकसर गुड़गांव जाना होता है तो जब से यह नया रास्ता बना है मुझे गुड़गांव जाना इतना अच्छा लगता है कि अकसर अच्छे मौसम के दिन कोई न कोई काम निकाल  गुड़गांव की ओर चल देता हूं। इस सड़क की शुरुआत पर दिल्ली जयपुर रेलवे लाइन के नीचे एक अंडरपास बनाया गया है जो लगभग दो साल पहले बना था। इस बार हुइ बरसात के बाद इस नये बने अंडरपास के क्या नजारे थे इन्हें आप भी देखिये।d3d8scd1.jpgcb45scd.jpga999scd.jpgcb45scd.jpgcb45scd.jpgcb45scd.jpgf501scd.jpgf501scd.jpga999scd.jpgcb45scd.jpg8230scd.jpg15f8scd.jpg



8 Responses to “दिल्ली की बरसात”  

  1. स्विमिंग पूल तो बन ही गया।

  2. :) तस्वीरें दिल्ली में बसी तीसरी दुनिया के मुल्क़ों की दिखायी जाती तो सबको पता चल जाता कि यह उसी देश की राजधानी है जहा् के तीन करोड़ लोग इन दिनों टापू में बसर कर रहे हैं.

  3. सही है! सड़क की सड़क, नदी की नदी। दिल्ली की जल समस्या का भी निदान, बस पीने का पानी दिल्ली सरकार, यूपी से मांगकर दे देगी। नहाने का इन्तज़ाम हो ही गया ना?

  4. 4 Amit

    यह सब नतीजा है उन मूर्खों की मूर्खता का जो अंडरपास और सबवे तो बना देते हैं लेकिन यह नहीं ध्यान रखते कि यदि बारिश में पानी भर गया तो उसकी निकासी कहाँ से होगी, और यदि नालियाँ आदि बनती भी हैं तो सफाई कर्मचारी तो हैं ही एवन दर्जे के, दस साल में एक बार सफाई कर देते हैं!! क्नॉट प्लेस के हर सबवे में मैंने कुछ दिन पहले सांय काल इसी तरह पानी भरा हुआ देखा था!!

  5. अरे, लोग तो तैर रहे हैं भाई इसमें भी. सही है. जहाँ जो मौका लग जाये. :)

  6. फोटो अच्छी हैं, क्या मोबाइल स‌े ही ली गई हैं?

  7. फोटो अच्छी हैं, क्या मोबाइल स‌े ही ली गई हैं?

    श्रीश जी यह फोटो एक स्थानिय ग्रुप की साइट से ली गयी हैं। मं नहीं जानता कि किस कैमरे से ली गयी हैं।

  8. वाह जी ! ये भी खूब रही :)