आज शास्त्री जे सी फिलिप ने चिट्ठाकार समूह पर कुशिनारा हिंदी तुलिका टूल के बारे में बताया। इस टूल के बारे में पहले से सुन तो रखा था मगर इस तरह से इसकी उपयोगिता हो सकती है यह आइडिया मुझे शास्त्री जे सी फिलिप जी की बात से ही आया। अब इस टूल को हिंदी टूलबार में जोड़ दिया गया है। अब आप ब्राउज करते करते किसी भी साईट पर पहुंचें बस इस टूलबार के ’हिंदी लिखे’ बटन पर क्लिक करें और शुरू करदें हिंदी लिखना। इसके लिये बरहा अथवा इसी तरह के किसी अन्य सॉफटवेयर की जरूरत नहीं होगी।
आपको बस इस टूलबार को डाउनलोड करके स्थापित करना है और बस शुरू हो जाइये किसी भी साइट पर हिंदी लिखना।
हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें।
Technorati Tags: Hindi, Toolbar, help, हिंदी, सहायता, टूलबार, क्रिकेट, स्कोरकार्ड,
Filed under: Blog, Hindi, Hindi help, इंटेरनेट, काम की बात, सूचना, हिंदी, हिंदी सहायता | 10 Comments









प्रिय जगदीश, इस टूल को हिंदी टूलबार में जोडकर आपने हिन्दी जगत एवं हिन्दी चिट्ठाकरी जगत में एक मील का पत्थर रखा है — शास्त्री जे सी फिलिप
हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है
http://www.Sarathi.info
सही है। बधाई!
hi good one
हिन्दी टूलबार का कांसेप्ट अपने-आप में क्रान्तिकारी था, उस पर इसमें हिन्दी लिखने का टूल भी जोड़ देना सोने पर सुहागा!
समय-समय पर हिन्दी टूलबार के घटकों पर विचार करके उन्हें सर्वोत्तम (optimised) बनाये रखना चाहिये।
धन्यवाद.यह बहुत ही उपयोगी औज़ार है और हिन्दी टूलबार में डालकर आपने हमारा काम बहुत आसान कर दिया.
बढ़िया है जानकारी.
भाटियाजी साधुवाद…
वाकई ये जानकारी तो कमाल की है और उपयोगी भी है।
hi this is vinod mishra want to know simple hindi.
thanks