मूर्ख दिवस पर नुक्ताचीनी पर गूगल का मजाक देख मुझे हैरानी हुई कि इतनी बड़ी कंपनी भी ऐसे मजाक कर सकती है, मगर शायद यह एक बानगी ही थी। अभी और बहुत कुछ बाकी था।

 

शाम को जीमेल पर गये तो पता चला कि जीमेल अब आपके मेल कागज पर प्रिंट करके आपके घर पर डिलीवर करने की सुविधा भी दे रहा है और वो भी मुफ्त।

यह सब काफी नहीं था कि आज सुबह वर्डप्रैस पर एक और मजेदार मजाक हमारा इंतजार कर रहा था। वर्डप्रैस आईना को सभी भाषाओं के अपने चिट्ठों में टॉप पर दिखा रहा था। अब बताईये किसी चिट्ठाकार के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिये इससे अच्छा उपहार क्या हो सकता है?



10 Responses to “मूर्ख दिवस पर कुछ मजेदार”  

  1. सही है। आईना कल का टाप ब्लाग था। कल मूर्ख दिवस भी था। कड़ी से कड़ी जुड़ गयी!

  2. कमाल है!

  3. 6 Amit

    वर्डप्रैस आईना को सभी भाषाओं के अपने चिट्ठों में टॉप पर दिखा रहा था।

    अजी वो टॉप ब्लॉग नहीं दिखा रहा स्क्रीनशॉट में, वह तो Blog of the Minute दिखा रहा है जो कि randomly दिखाया जाता है। ;)

  4. लगे रहो मुन्नाभाई

  5. अमित आप यहां देखिये

    आज सुबह जिसने भी वर्डप्रैस पर लॉगाइन किया उसे अपना ब्लॉग ही टॉप ब्लॉग या ब्लॉग ऑफ द मिनट नजर आ रहा था :)

  6. चलो जैसे भी हो, सब बढ़िया ही माना जाता है, तो बधाई रख लो और पार्टी का इंतजाम शुरु किया जाये. :)

  7. बधाई उपरोक्त सब बातों की लेकिन पता नहीं क्यों लोगों को गूगल के नए हिन्दी टूल का पता नहीं चला। :)


Leave a Reply