Home > निवेश, सूचना, Hindi > सावधान! यह आपके साथ भी हो सकता है

सावधान! यह आपके साथ भी हो सकता है

licsmall.JPG
एल आई सी के कुछ एजेंट आजकल कुछ इस तरह के पर्चे बांट कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं जिसमें कहा गया है कि 30000 रु जमा करवा कर 16 लाख रु लें। आप सब से अनुरोध है कि इस तरह के किसी बहकावे में न आयें। यह पूरी तरह झूठ और फरेब पर आधारित है।

एल आई सी के उच्च अधिकारियों ने इसके लिये एक सर्कुलर भी निकाला है जिसका एक हिस्सा यहां दिया जा रहा है। इसमें लिखा है कि इस पर्चे की वजह से कार्पोरेशन को शर्मिंदा होना पड़ रहा है तथा यह लोगों के कार्पोरेशन पर 50 साल के विश्वास के साथ धोखा है। पूरे सर्कुलर की कापी मेरे पास है। आप भी अपने चारों ओर इस बारे में जागरुकता फैलायें जिस से लोग इस धोखे से बच सकें।

circuler.JPG

जल्द ही एक लेख लिख कर आपको बताऊंगा कि निवेश संबंधी फैसले लेते समय किस तरह के एजेंटों से व्यवहार करना ठीक रहेगा जिससे आपको कभी इस तरह का धोखा न हो।

(नोट : कल वित्त बजट पेश किया जायेगा। संभव है कि निजी करों के ढांचे तथा दरों में कुछ परिवर्तन किया जाये। यदि इससे संबधित कोई जानकारी चाहते हों या बजट के किसी भी पहलू पर कोई जिज्ञासा हो तो आप मुझे mailjpb at gmail dot com पर मेल कर सकते हैं। मैं कोशिश करुंगा कि आपको जवाब दे सकूं। बजट के दौरान तथा बाद में जीमेल चैट पर भी रहने की कोशिश करुंगा।)

  1. फ़रवरी 27, 2007 को 11:48 अपराह्न पर | #1

    इस तरह के सतर्क करते हुये आलेखों से बहुत से निवेशक भ्रमित होने से बचेंगे, आपका साधुवाद!!

  2. फ़रवरी 28, 2007 को 1:43 पूर्वाह्न पर | #2

    इसी पर मैंने एक लेख अखबार में पढ़ा था,बाद में एक सज्‍जन जो कि मुद्रा कारोबार में हैं ने मार्गदर्शन किया

  3. फ़रवरी 28, 2007 को 8:18 पूर्वाह्न पर | #3

    “जल्द ही एक लेख लिख कर आपको बताऊंगा कि निवेश संबंधी फैसले लेते समय किस तरह के एजेंटों से व्यवहार करना ठीक रहेगा जिससे आपको कभी इस तरह का धोखा न हो।”

    बहुत बढ़िया रहेगा, इंतज़ार रहेगा.

  4. neel
    फ़रवरी 21, 2008 को 5:44 अपराह्न पर | #4

    hi onlian nivesh karne ke liye koun si site sabse best rahegi turant e mail kare thanks

  1. मार्च 12, 2007 को 2:09 अपराह्न पर | #1

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.