Home
> चिट्ठाकारिता, बस यूँ ही, हिंदी, Hindi, India > जहां चिट्ठाकारों की ख्याति ज्यादा है अमिताभ और शाहरुख से
जहां चिट्ठाकारों की ख्याति ज्यादा है अमिताभ और शाहरुख से
यूं ही बैठे बैठे गुगल पर हिंदी में कुछ नाम सर्च किये तो बहुत मजेदार परिणाम सामने आये। हमारे दोनो टिप्पणी किंग समीर भाई तथा संजय भाई के नाम हिंदी में इंटेरनेट पर सोनिया गांधी से भी ज्यादा हैं। बहुत से चिट्ठाकारों के नाम अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा हैं। शाहरुख तो चिट्ठाकारों के समक्ष कहीं टिक ही नहीं रहे। और कौन कहेगा कि एश्वर्या देश भर की चहेती हैं। बाकि परिणाम आप स्वंय ही देख लीजिये, सीधे गुगल से ही कापी पेस्ट किया है:
56,500 for मनमोहन सिंह
26,000 for समीर लाल.
21,300 for संजय बेंगाणी
17,500 for सोनिया गांधी.
17,300 for अनूप शुक्ला
14,200 for जीतू.
13,600 for अमिताभ बच्चन
13,500 for जगदीश भाटिया.
11,300 for रवि रतलामी (67,200 for रवि)
10,400 for ऐश्वर्या राय.
9,770 for सृजन शिल्पी
9,280 for शाहरुख.
Categories: चिट्ठाकारिता, बस यूँ ही, हिंदी, Hindi, India


हम तो भई कहीं भी अमिताभ जी के आगे नहीं टिकते, न ही हिन्दी में और न ही अंग्रेज़ी में!!
मन में चित्र खींचें:
गुगल हाल आफ फेम, दो दो मोम की मुर्तियों के स्टेंड:
हमारी मोम की मूर्ति सरदार जी के साथ टाईप.
–अब उस लिहाज से, जगदीश भाई अमिताभ के साथ और किंग सृजन शिल्पी, शाहरुख का मान बढ़ाने उनके स्टेंड पर करोड़पति खेलते हुये.
मोस्ट बेहतरीन पोजिशन पर, रवि रतलामी भाई ऐश्वर्या राय के साथ एक ही स्टेंड पर… (यह साथ रवि भाई के ६७२०० वाले को सम्मान के कारण हो पाया)
-संजय भाई सोनिया जी के साथ-हमारे अगले प्रधानमंत्री कहीं संजय भाई ही न घोषित हो जायें.
-और अनूप भाई और जीतू-दोनों कानपुर से-एक ही स्टेंड शेयर करते हुये.
अजी हमारा नाम तो इंग्लिश और हिन्दी दोनों में नंबर १ है। विश्वास न हो ये लिंक देखिए।
हिन्दी
इंग्लिश
और दोनों ही जगह हमारा चिट्ठा नंबर १ है।
कमाल का दिमाग दौड़ाया, आपने.
खुश होने की एक और वजह तो मिली.
पढ़ते ही तुरंत विचार आया कि अच्छा हमारे कितने होंगे – 17200, यानि कि अमिताभ बच्चन से अधिक, खुशी से वज़न बढ़ गया, अब डाईटिंग करनी पड़ेगी.
हम भी किसी से कम नही । अंग्रेजी मे मेरे नाम के 1,50000 खोज है ।
हिन्दी मे जरुर पिछे है
अंग्रेजी:
http://www.google.com.sg/search?hl=en&q=bhola+meena
ये तो बेईमानी है अनूप शुक्ला तो सोनिया गाँधी ने नीचे दबे हुए है और हमे अमिताभ के ऊपर बिठाया गया है। उससे बड़ा धोखा, रवि रतलामी एश्वर्या राय के ऊपर बैठे है। ये कहाँ की शराफ़त है?
घोर अन्याय है ये। हमे आवाज उठानी होगी।
सृजन शिल्पी जी के बाद अपना ही नंबर आता है, यानि “सागर नाहर” नाम से 9590 खोज की वजह से शाहरूख से उपर है अपना नंबर!!
आश्छर्य जनक रूप से ” सागर चन्द नाहर ” खोज करने पर मात्र 968 खोज ही बताता है जब कि मैं सब जगह अपना नाम पूरा लिखता हूँ।
विश्वास नहीं होता अंग्रेजी में Sagar chand Nahar खोजने पर 26800
भाइयों, अपन का नाम तो अभी किसी भी सूची में नहीं है. कोइ बात नहीं!… शायद किसी दिन हम भी इस लायक बनेंगे… मस्त आबज़र्वेशन है आपकी.
आप कहाँ-कहाँ से खुश होने और खुश करने की ऐसी-ऐसी तरकीबें निकाल लाते हैं जगदीश भाई। ऐसी तुलना करने का आइडिया तो अपन कभी सोच भी नहीं पाते।