Home > अर्थव्यवथा, देश, सूचना, हिंदी, Hindi, India > यह भी रंग विकास के

यह भी रंग विकास के

image_294.jpg
14 वर्षिय आरती धवन अपनी अत्मविश्वास से भरी मुस्कुराहट के साथ अपने काम्पेक के काले लैपटॉप पर कभी पावर प्वाईंट पर कोइ स्लाईड दिखाती है और कभी एक्सेल पर अपने 33 वर्षिय चाचा संतोष धवन के महीने के खर्चे का हिसाब दिखाती है। गन्ने का खेत यह सब करने के लिये शायद ठीक जगह नहीं है मगर यदि आप महाराष्ट्र के बारामती में हैं तो आपको इससे अच्छी कोइ जगह नहीं मिलेगी।
नवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस शर्मीली सी लड़की ने कम्प्यूटर केवल दो साल पहले अपने स्कूल की कम्प्यूटर लैब में देखा था। इतने से समय में आरती न सिर्फ वर्ड, एक्सेल और पावर प्वाइंट सीख गई है, उसने 30 एकड़ खेत के मालिक अपने किसान चाचा को इमेल करना और इंटरनेट चलाना भी सिखा दिया है। एक साल पहले इन लोगों ने एक डेस्कटाप कम्प्यूटर खरीदा था जिसका प्रयोग ये लोग नेट पर कृषि संबंधी जानकारी लेने के लिये करते हैं। “हम नेट पर खोजते हैं कि अंगूर की अलग अलग जातियों की अच्छी देखभाल कैसे की जाये” मुस्कुराते हुए आरती बताती है।
काम्पेक के जिस लैपटॉप को खुश होते हुए आरती दिखा रही है, वह लैपटॉप उसे उपहार में दिया इंटेल के चेयरमैन Craig Barrett ने पिछले महीने जब वो धवन के घर आये । धवन घर के आहाते में बंधी अपनी वो गाय दिखाना नहीं भूलते जिसका दूध Craig Barrett ने भी पिया।
यह है भारत के बारामती और बहुत से कई दूसरे ग्रामीण क्षेत्रों का वह सच जिस पर सहजता से विश्वास नहीं होता।
बारामती के लगभग सौ गांव मुख्यतः खेती और पशुपालन से अपना गुजारा करते हैं। यह सब गांव इंटेरनेट मय हो गये हैं। पूने से 120 किमी दूर इस तालुके में जब आप प्रवेश करते हैं तो चिकनी सड़कें आपका स्वागत करती हैं। इंटेल ने अपने अनूठे Wimax प्रोजेक्ट को लागू करने के लिये बारामती को चुना है

(बिजनेस टुडे के 17 दिसंबर अंक में छपे एक लेख के एक भाग का मेरे द्वारा किया हिंदी रूपांतर)

  1. दिसम्बर 5, 2006 को 6:22 पूर्वाह्न पर | #1

    आपने हौसला बढाने वाली जानकारी दी है। वैसे Craig Barrett से मैं भी मिलना चाहूंगा – क्या पता मुझे भी एक अदद लैपटाप …… ;-)

  2. दिसम्बर 5, 2006 को 6:45 पूर्वाह्न पर | #2

    अच्छी जानकारी लाये हैं!

  3. दिसम्बर 5, 2006 को 7:11 पूर्वाह्न पर | #3

    जगदीशजी रंग तो वाकई में विकास के हैं….

  4. दिसम्बर 5, 2006 को 8:59 पूर्वाह्न पर | #4

    सुखद समाचार.
    विकास की प्रथम शर्त हैं हर उपलब्ध नए साधन का फायदे के लिए अधिकतम उपयोग.
    इण्टरनेट ज्ञान का वह समन्दर है जिस पर किसी व्यक्ति, धर्म या जाति का एकाधिकार नहीं. तो क्यों न इसका उपयोग खुद के विकास के लिए किया जाय.

  5. दिसम्बर 5, 2006 को 11:14 पूर्वाह्न पर | #5

    हौसला अफ़ज़ा ख़बर देने के लिए आपका शुक्रिया भाटिया जी

  6. दिसम्बर 5, 2006 को 1:00 अपराह्न पर | #6

    बहुत अच्छी खबर सुनाई है। काफ़ी उत्साह बढाने वाली खबर है। दरअसल मीडिया मे इस तरह कI खबरों का अभाव होता है।

  7. दिसम्बर 5, 2006 को 4:11 अपराह्न पर | #7

    वाह! ऐसी खबरों से खुशी होती है

  1. जनवरी 9, 2007 को 10:45 अपराह्न पर | #1
  2. जून 2, 2007 को 7:24 अपराह्न पर | #2

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.