आज रेडियो मिर्ची पर दिल्ली के मनौवैज्ञानिक डा. संजय चुग जानकारी दे रहे थे एक मानसिक परेशानी के बारे में जिसका नाम है रिवर्स सिंडरेला सिंडरोम (Reverse Cinderella syndrome)। यह परेशानी उन लड़कियों को हो सकती है जो पिता के घर में खूब लाड प्यार से पली हों या फिर पिता के घर अच्छी आर्थिक संपन्नता हो मगर पति के घर इससे विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़े। रिवर्स सिंडरेला सिंडरोम यानि राजा से रंक होने से होने वाली मानसिक परेशानी।

अरेंज शादियों में माता पिता हमेशा वर चुनते हुये परिवारों की समानता की और भी ध्यान देते हैं। मगर जब अचानक एक दिन लड़का या लड़की आकर कह दे कि पापा मुझे प्यार हो गया है तो? जवानी के प्यार में इस प्रकार की व्यवहारिक बातों की और ध्यान कम दिया जाता है।

तो अगर आपको भी किसी से प्यार हो जाये तो इस और भी ध्यान दें कि कहीं ऎसा तो नहीं कि आप केवल भावनाओं में बह रहे हैं और व्यवहारिक बातों की और ध्यान ही नहीं दे रहे?



4 Responses to “पापा मुझे प्यार हो गया है”  

  1. बहुत अच्छे से लिखा है आपने!!

    किंतु मुझे लगता है कि आज्कल के युवा हम्से भी अधिक व्यावहारिक हो गये हैं. ये आठवीं अक पहुंचते न पहुंचते जान जाते हैं दकि इन्हे आगे जा कर क्या करना है.. हम तो उस उमर तक सोच्ते भी नही थे, कि दस्वीं के पेपर हो जावें तब सोचेंगे, अभी से क्या पढी है!!

    मुझे नहीं पता था कि wordpress पर डाला हुआ ई मेल आप को दिखता है!!

  2. अब तो बहुत देर हो चुकी है..मगर हां, बच्चों को पढ़वा दूंगा.:)

  3. Aajkaal ke bacche uff, pyaar abhi sirf shadi taak hi karte hain. Shadi to ekdum business transaction type.

  4. achchha hai…agle ank ka intejar rahega


Leave a Reply