G8 में जॉर्ज बुश खाने की टेबल पर टोनी ब्लेयर के साथ कुछ अनौपचारिक बात कर रहे थे कि माईक चालू रह गया और टीवी वालों ने इसे रिकार्ड कर दुनिया भर में दिखाया. बुश साहब ने कुछ ऎसे शब्दों का भी प्रयोग किया जो समाचार पत्रों ने छापने लायक नहीं समझा और उनके शब्दों को सेंसर कर के ***** (इस तरह) छापा गया।
इस वीडियो में देखिये G8 की मीटिंग में कैसे वे महिला जर्मन चांसलर के कंधे मसल रहे हैं और कैसे चांसलर ने कंधे उचका कर उन्हें हटा दिया।



2 Responses to “G8 में जॉर्ज बुश”  

  1. लिख मारो भैये ये क्या सितारे-सितारे जैसे कूटशब्द बना दिए. जॉर्ज बुश बोल सकता है तो अपन क्यों नहीं. कम से कम पता तो चले दुनिया का सर्वशक्तिमान राष्ट्रपति कितना पानी में है.

    वर्डप्रेस में स्वागत है. सादगी भी क़यामत की अदा होती है. अच्छा लगा नया पन्ना. बधाई स्वीकार करें.

  2. धन्यवाद नीरज जी. बुश साहब ने क्या बोला वास्तव में मै भी नही सुन पाया और अगले दिन समाचार पत्रों में यह कूट शब्दों में ही था।