Home > रिश्ते नाते, वैचारिक, हिंदी, Hindi > दस रुपये दो न माँ

दस रुपये दो न माँ

मेरा बाहरवीं का रिज्ल्ट आया था उस दिन। बहुत अच्छे नंबर आये थे। क्लास में टॉप किया था। मैं बहुत खुश था। में पल भर के लिये घर में क्या चल रहा है यह भी भूल गया था।
स्कूल से आया तो मेरे पास होने का गली में शोर सा मच गया। घर में जैसे ही घुसा तो एकदम ठिठक सा गया।

माँ बहुत बीमार चल रहीं थीं।
थोड़ी देर में माँ ने बुलाया, तकिए के नीचे से दस रुपये निकाल कर दिये।
कुछ बोल न पाईं।
इसके दो दिन बाद ही वो चल बसीं।
आज मातृ दिवस पर वो दस रूपये मिल नहीं रहे, जाने कहाँ रख दिये।

दस रुपये दो न माँ !!!!

  1. मई 14, 2006 को 11:25 अपराह्न पर | #1

    जगदीश जी,
    पढ़कर ही आँखों में नमी आ गई।

    जहाज के यह पंछी भी अपनी माँ से बहुत दूर बैठे हैं देखते हैं कब उड़ते हैं वापिस

  2. मई 15, 2006 को 8:57 पूर्वाह्न पर | #2

    शब्द नही जो भावना प्रकट कर सकें, यादों के झरोखे से देखता हूँ, तो अब सिर्फ़ सोच बाकी है. बहुत मार्मिक.
    समीर लाल

  3. मई 15, 2006 को 9:30 पूर्वाह्न पर | #3

    वे दस रूपये खोये कहां है, वे तो आपके पास हरदम है, आपके दिल मे ।

  4. मई 15, 2006 को 9:39 पूर्वाह्न पर | #4

    हृदयस्पर्शी

  5. मई 15, 2006 को 11:20 पूर्वाह्न पर | #5

    बहुत कुछ लिखने को मन हुआ; शब्द साथ नहीं दे रहे,आँखो में बरबस पानी आ गया और कम्प्युटर की स्क्रीन भी साफ़ दिखाई नहीं दे रही, आप जिन्दगी में चाहे जितना पैसा कमा लें पर माँ के वे द्स रुपये अमूल्य हैं।

  6. मई 15, 2006 को 1:47 अपराह्न पर | #6

    आपके खोए दस रूपये माँ की दुआ बन सदा आपके पास है

  7. मई 16, 2006 को 12:45 पूर्वाह्न पर | #7

    टिप्पणी कर सकूँ वो हालत न रही।

  8. मई 20, 2006 को 12:55 पूर्वाह्न पर | #8

    Thank you for your translations on the blog. It is very helpful. I watch these movies all the time. Sometimes I get translations from my mother or a friend just to see how badly I have misinterpreted the story!

  9. मई 29, 2006 को 11:27 अपराह्न पर | #9

    पढ़कर आँखें नम हो आईं.. मुझे मेरे पिताजी की याद आ रही है.. इसी जनवरी में देहावसान हुआ है.

  10. Anonymous
    नवम्बर 12, 2006 को 1:12 अपराह्न पर | #10

    ye bhai tumne to rula diya. jara batana kaise likh lete ho itana achchha. apne dil me bhi bahut kucha bhara huva hai.lekin nikalta hi nahi jo bhi ho tume jara si bat me hi sabhi ko apne ma ki yadyno me dubo diya aoor mujhe comment likhane par mjbur kar diya. bahot bahot dhnya bad . hamesa yaisa hi likhana

  11. मई 15, 2007 को 4:44 अपराह्न पर | #11

    its such a very nice blog, pls keep writing this type of blog and have a look also on http://rohittripathi.blogspot.com

  12. नवम्बर 5, 2007 को 1:03 पूर्वाह्न पर | #12

    A really nice blog, but my knowledge of your language is very poor and i’d like to read it in English, could you point me to some good online translator so i could read it in english?

  13. नवम्बर 5, 2007 को 12:03 अपराह्न पर | #13

    You can read this blog in Raman here
    http://bhomiyo.com/en.xliterate/aaina2.wordpress.com

  14. मार्च 31, 2008 को 2:16 अपराह्न पर | #14

    good baata hua kal yad ya ha ma

  15. sandhya
    जनवरी 25, 2011 को 2:33 अपराह्न पर | #15

    माँ एक शब्द , एक रिश्ता नहीं है यह तो एहसास होता है. चाहे कोई भी अपनी माँ के बारे में बताये आँखे सब की नाम हो ही जाती हैं . तेरे जाने के बाद तेरी याद आई

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.