“आईना” अब नये पते पर

आईना अब निजी डोमेन पर आ गया है। बहुत लंबे समय के सोच विचार के बाद मैंने अपना निजी डोमेन ले लिया है।

आईना का नया पता है http://aaina.jagdishbhatia.com | नये डिजाईन के बारे में अपने विचार जरूर बतायें और आईना के नये पते को बुकमार्क करना ना भूलें।

मेरा वादा है कि अब आईना पर नियमित लेखन जारी रहेगा।

Categories: Uncategorized

संगीत का एक उत्कृष्ट चैनल है ‘रेडियो फलक’

कई दिनों से इसके बारे में लिखने की सोच रहा था मगर आज जब मनीष भाई ने लिखा कि   “ क्यूँ हमारी संगीत प्रेमी जनता महरूम है एक उत्कृष्ट संगीत चैनल से ?” तो अपने आप को इस उत्कृष्ट चैनल ‘रेडियो फलक’ के बारे में लिखने से रोक नहीं पा रहा हूं।

Falak गज़लों, नज़्मों, कव्वालियों और क्लासिक गीतों का यह चैनल बिना आरजे की  बक बक और विज्ञापन के चौबिस घंटे उत्कृष्ट संगीत सुनाता है। यदि आप भी जगजीत सिंह, चित्रा सिंह, गुलाम अली, मेहदी  हसन, नुसरत फतह अली खान, फरीदा खानम, इकबाल बानो, पंकज उधास, अनूप जलोटा जैसे गायकों के दीवाने हैं तो यह रेडियो  चैनल आप ही के लिये है। “फलक” एक सैटेलाइट रेडियो चैनल है और वर्डस्पेस सैटेलाईट रेडियो पर उपलब्ध है।   यह वर्डस्पेस सैटेलाईट रेडियो क्या है इस बारे में यहां भाई रवि रतलामी का यह लेख देखें।

मगर आपको बता दें कि अपन ने यह सैटेलाईट रेडियो नहीं खरीदा है। वास्तव में रेडियो फलक एयरटेल डीटीएच टीवी पर भी उप्लब्ध है। और हमने एयरटेल डीटीएच टीवी  पिछले महीने ही लिया  है। अब डीटीएच तो लिया था टीवी देखने के लिये मगर अपना ज्यादा समय बीतता है रेडियो फलक सुनने में। सच में संगीत का एक उत्कृष्ट चैनल है ‘रेडियो फलक’। जाते जाते आपको बता दिया जाये कि एयरटेल डीटीएच टीवी 1750/- रु में उपलब्ध है मगर रेडियो फलक मेगा पैक पर उपलब्ध है और मेगा पैक 2000/- के शुरुआती दाम में तीन माह के लिये मुफ्त है और उसके बाद प्रति माह 235/- की कीमत पर मेगा पैक ले सकते हैं।

पिटारा पर सबसे अधिक लोकप्रिय है रेडियो

आज आपको बताते हैं कि  पिटारा हिंदी टूलबार  के प्रयोगकर्ता इस टूलबार को कैसे प्रयोग करते हैं। यानि आपको बतायेंगें कि पिछले 90 दिनों में  पिटारा के प्रयोगकर्ताओं ने टूलबार के किस भाग Component का सबसे अधिक प्रयोग किया।

Pitara Useage

यूं तो इसके सभी घटक आपको बहुत प्रिय हैं मगर सबसे अधिक  पिटारा का   प्रयोग रेडियो सुनने के लिये किया जाता है। 24 घंटे लगातार संगीत सुनने का इससे बढ़िया कोई और तरीका हो भी नहीं सकता। पिटारा हिंदी टूलबार में स्थित छोटा सा रेडियो प्लेयर आपको 100 से अधिक रेडियो चैनल सुनने के लिये उपलब्ध करवाता है, इसके आलावा आप अपने कंप्यूटर पर सेवड गाने भी इस प्लेयर पर बजा सकते हैं। नीचे दिये गये चित्र के अनुसार आप अपने पसंद के रेडियो फीड भी इस रेडियो में जोड़ सकते हैं।

pitara redio

रेडियो के बाद पिटारा के प्रयोगकर्ता इसके लिंक बटन को सबसे अधिक प्रयोग में लाते हैं। यहां आपको ढेरों हिंदी साईटों के  लिंक मिलते हैं।

इसके बाद सर्च बॉक्स का सबसे अधिक प्रयोग होता है। यहां आप वेब, समाचार, ओर्कुट, वीडियो, ट्विटर कुछ भी सीधे एक क्लिक से सर्च कर सकते हैं।

 

pitara search

इसके बाद बारी आती है क्रिकेट स्कोर कार्ड की। हालांकि क्रिकेट हर रोज और हर समय नहीं चल रहा होता फिर भी क्रिकेट स्कोर कार्ड का विजेट लोकप्रियता में चौथे नंबर पर है।

इसके अलावा हिंदी में टाईप करने का टूल भी बहुत लोकप्रिय है। इस टूल से किसी भी साईट पर हिंदी में टाईप किया जा सकता है।

हिंदी में ट्विटर पर ताजा सामग्री का टूल हाल ही में पिटारा में  लगाया गया है मगर यह भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Categories: Uncategorized

लोकसभा चुनाव" के प्रत्याशी के लिए आदर्श आवेदन पत्र

अप्रैल 26, 2009 4 comments

"लोकसभा चुनाव" के प्रत्याशी के लिए आदर्श आवेदन पत्र

1. उम्मीदवार का नाम: ____________ _________

2.वर्तमान पता:
(I.) जेल का नाम: ____________ _________
(ii.) सेल नंबर: ____________ _________

3.राजनैतिक पार्टी: ____________ _________
* आप अभी तक जिन दलों में शामिल थे उनमें से केवल पिछले पांच दलों का नाम दें

4.राष्ट्रीयता :

 
A-इतालवी 
B – भारतीय

5 पिछली पार्टी छोड़ने के कारण (एक या अधिक को सर्कल करें ) :

A-भीतरघात

B- निष्कासित
C-खरीद लिये गये 
D ऊपर से  कोई नहीं 
E सभी  

6.चुनाव लड़ने के लिए कारण  (एक या अधिक को सर्कल करें ) :

A-पैसा बनाने के लिए 
B- अदालत के मुकदमे से बचने के लिए
C- सत्ता का घोर दुरुपयोग करने के लिए
D-जनता की सेवा करने के लिए
E-मैं नहीं जानता 
(यदि आपका उत्तर  D है तो अपनी विवेकशीलता  के लिये एक मान्यता प्राप्त सरकारी मनोचिकित्सक से प्रमाणपत्र संलग्न करें)

7 आपको कितने साल का  जन सेवा का अनुभव है?
A- 1-2 साल
B- 2-6 साल
C- 6-15 साल 
D- 15 + साल

8. आप के खिलाफ लंबित किसी भी आपराधिक मामले का  विवरण दें (पूरी जानकारी देने के लिये आप जितने चाहे उतने अतिरिक्त पृष्ट जोड़ सकते हैं)

9.आपने कितने वर्ष जेल में बिताए हैं?  
(कृप्या प्रश्न 7 से भ्रमित न हों)
A- 1-2 साल
B- 2-6 साल
C- 6-15 साल
D- 15 + साल


10.आप किसी वित्तीय घोटाले में शामिल हैं?
A-क्यों नहीं 
B- बेशक
C- निश्चित रूप से
D- मैं इस सब से इनकार करता हूं
E-  मुझे इसमें एक विदेशी हाथ दिखता है

 
11. आपकी वार्षिक भ्रष्टाचार आय क्या है?
A-100-500 करोड़
B-500-1000 करोड़
C-कोई गिनती नहीं …
(हवाला में डालर से की गयी कमाई को रुपयों में कनवर्ट करने के बाद शामिल करें)

12. क्या आपके मन में भारत के लिए कोई भी विकास योजना है?
A नहीं
B नहीं
C नहीं 
D  नहीं

13 नीचे दिये गये स्थान में  अपनी उपलब्धियों का बखान करें:

[_________]

(सार्वजनिक हित में जारी एक ईमेल से प्रेरित)

डिग्ग पई ब्लॉगपोस्ट … टूल बार बार हत्थ दे इशारे

अप्रैल 5, 2009 3 comments

डिग्ग  ने हाल ही में बहुउपयोगी   डिग्ग बार शुरू की है। आज  यह जानने के लिये सर्च किया कि हिंदी में डिग्ग बार के बारे में कहीं कुछ लिखा गया है तो मजेदार नतीजा सामने आया।

सबसे ऊपर थी देवनागरी में लिखी पंजाबी की एक साइट :

माई फिर दस्सण लग्गी कि , ”आह मेरे हत्थ विचली
शीशी वरगी शीशी किे्ेते डिग्ग पई. पर माई दे
बार बार हत्थ दे कीते जा रहे इशारे तों समझके,
उह पासा वट्टके उसदी सीट अग्गों लंघ गई।

एक बात और बता दूं कि अब डिग्गबार को पिटारा से भी प्रारंभ किया जा सकेगा, विस्तार से यहां पढ़ें।

Categories: Uncategorized
Follow

Get every new post delivered to your Inbox.